बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आई मुंबई कांग्रेस, ट्रकों में भर राहत सामग्री की रवाना

कांग्रेस की तरफ से बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना किया गया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा, कार्याध्यक्ष एकनाथ गायकवाड और मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ नसीम खान समेत मुंबई कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस मौके पर मौजूद थे। मिलिंद देवड़ा ने झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया।  



राहत सामग्री रवाना करते हुए देवड़ा ने कहा कि राहत के काम में राजनीति के बजाय सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए। यदि सभी एकजुट होकर काम करेंगे, तो ही बाढ़ की त्रासदी से निपटने में सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कोल्हापुर और सांगली के लोगों पर जो संकट आया है, उसका एहसास हर किसी को है, इसलिए वहां के लोगों के लिए जीवन उपयोगी वस्तुएं,अनाज, स्कूली विद्यार्थियों के काम आने वाली सामग्री और दवाएं मुंबई कांग्रेस की तरफ से वहां भेजी जा रही हैं।


आपको बता दे की पश्चिम महाराष्ट्र के कोल्हापुर , सांगली में बाढ़ आई हुई है और अब तक इस बाढ़ की चपेट में आने से 60 शे भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 


Popular posts
सुशील ने कहा- लोगों को मेरी दावेदारी खारिज करने की आदत, मैं अभी संन्यास नहीं लूंगा; 2021 में होने वाले ओलिंपिक की तैयारियों में जुटा
1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई BS6 रेनो डस्टर; 8.49 लाख रु. शुरुआती कीमत, BS4 से 50 हजार रु. तक महंगी हुई
ईद पर नहीं आ पाएंगी सलमान और अक्षय की फिल्में, लॉकडाउन से बॉलीवुड को 2 हजार करोड़ का नुकसान
7 महीने के बेटे और गर्लफ्रेंड के साथ करजत में फंसे अर्जुन रामपाल, शूट बंद होने के बाद रुकना पड़ा भारी
विंबलडन रद्द होने पर सिमोना बोलीं- अच्छा है खिताब बचाने के लिए नहीं लड़ना होगा, दो साल डिफेंडिंग चैम्पियन रहूंगी