नितिन गडकरी का बीएमसी पर निशाना, 58 हजार करोड़ होने के बावजूद मुंबई में हर साल भर जाता है पानी

हर साल बाढ़ की त्रासदी झेलनी वाली मुंबई को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहन्नमुंबई महानगरपालिका(बीएमसी) पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि निकाय के पास भारी मात्रा में नकदी है फिर भी मुंबई महानगर में बारिश के पानी की समस्या बरकरार है। बता दें कि देश के सबसे धनी नगर निकाय यानि बीएमसी पर पिछले कई साल से शिवसेना का कब्जा है।


केंद्रीय मंत्री शुक्रवार को गोरई इलाके में एक मैंग्रोव पार्क के लिए भूमि पूजन करने के बाद बोल रहे थे। इस दौरान गडकरी ने कहा, "मैंने सुना है कि बीएमसी के पास 58,000 करोड़ रूपए की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपोजिट) है और हर साल हम टीवी पर देखते हैं कि मुंबई में (मानसून के दौरान) बाढ़ आ गयी है, सड़कों पर पानी भर गया है। यह हर साल होता है।''


केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने आगे कहा कि जो राशि उनके पास है वे उसका उपयोग समुद्र में जाने वाले अपशिष्ट जल के पुन:चक्रण के लिए कर सकते हैं। गडकरी ने कहा कि उनके पास मुंबई महानगर क्षेत्र से निर्माणाधीन नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक परिवहन के लिए एक 'जल टैक्सी' परियोजना है। उन्होंने कहा कि इटली के वेनिस में लोग होटल से नाव के जरिए सीधे हवाई अड्डा जा सकते हैं।


Popular posts
सुशील ने कहा- लोगों को मेरी दावेदारी खारिज करने की आदत, मैं अभी संन्यास नहीं लूंगा; 2021 में होने वाले ओलिंपिक की तैयारियों में जुटा
1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई BS6 रेनो डस्टर; 8.49 लाख रु. शुरुआती कीमत, BS4 से 50 हजार रु. तक महंगी हुई
ईद पर नहीं आ पाएंगी सलमान और अक्षय की फिल्में, लॉकडाउन से बॉलीवुड को 2 हजार करोड़ का नुकसान
7 महीने के बेटे और गर्लफ्रेंड के साथ करजत में फंसे अर्जुन रामपाल, शूट बंद होने के बाद रुकना पड़ा भारी
विंबलडन रद्द होने पर सिमोना बोलीं- अच्छा है खिताब बचाने के लिए नहीं लड़ना होगा, दो साल डिफेंडिंग चैम्पियन रहूंगी