क्रॉस वोटिंग रोकने 25 को मॉकपोल कराएगी कांग्रेस

कांग्रेस 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है, कोई विधायक क्रॉस वोटिंग न कर जाए, इसलिए 25 मार्च को मॉकपोल के जरिए यह सुनिश्चित कर लिया जाएगा कि सभी विधायक एकजुट हैं। प्रदेश से कांग्रेस की सरकार जाने के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायकों को टटोल रहे हैं। हालांकि मुख्य सचेतक डाॅ. गोविंद सिंह पहले ही सभी 92 विधायकों को पार्टी के उम्मीदवारों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया के पक्ष में वोट कराए जाने के लिए तीन लाइन की व्हिप जारी कर चुके हैं। वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा का कहना है कि राज्यसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली है।



42 विधायक के भरोसे बरैया  का राज्यसभा पहुंचना मुश्किल कांग्रेस के बागी 22 पूर्व विधायकों के इस्तीफे होने से विधानसभा में कांग्रेस की सदस्यता 92 रह गई है और सदन की सदस्य संख्या भी 206 रह गई है। दो सीटों जौरा से कांग्रेस विधायक रहे बनवारी लाल शर्मा और आगर मालवा से भाजपा विधायक मनोहरलाल ऊंटवाल की मृत्यु हो चुकी है। इसलिए ये दोनों सीटें रिक्त होने की चुनाव आयोग पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका है। इस स्थिति में राज्यसभा की पहली सीट जिसके लिए दिग्विजय सिंह प्रत्याशी हैं, उसके लिए 52 विधायकों की जरूरत होगी जो कांग्रेस पार्टी के पास हैं। तीसरी सीट के लिए फूल सिंह बरैया को उम्मीदवार बनाया गया है, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी के पास 42 विधायक ही बचते हैं। इस स्थिति में यह सीट निकलना मुश्किल है।


कमलनाथ 24 को दिल्ली से लौटेंगे भोपाल 
कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ अब 24 को भोपाल लौटेंगे, पहले उनका सोमवार को भोपाल लौटने का कार्यक्रम था। अब नए कार्यक्रम के हिसाब से नाथ 24 को शाम या 25 को सुबह भोपाल लौट रहे हैं।


Popular posts
सुशील ने कहा- लोगों को मेरी दावेदारी खारिज करने की आदत, मैं अभी संन्यास नहीं लूंगा; 2021 में होने वाले ओलिंपिक की तैयारियों में जुटा
1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई BS6 रेनो डस्टर; 8.49 लाख रु. शुरुआती कीमत, BS4 से 50 हजार रु. तक महंगी हुई
ईद पर नहीं आ पाएंगी सलमान और अक्षय की फिल्में, लॉकडाउन से बॉलीवुड को 2 हजार करोड़ का नुकसान
7 महीने के बेटे और गर्लफ्रेंड के साथ करजत में फंसे अर्जुन रामपाल, शूट बंद होने के बाद रुकना पड़ा भारी
विंबलडन रद्द होने पर सिमोना बोलीं- अच्छा है खिताब बचाने के लिए नहीं लड़ना होगा, दो साल डिफेंडिंग चैम्पियन रहूंगी